Rajasthan PTET Admission 2025
बी.एड. महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा

PTET EXAM
Home PTET College Result More Help

RPSC 2nd Grade New Syllabus 2025 In Hindi: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, 07 सितम्बर से परीक्षा शुरू

---Advertisement---
Published :
Follow Us
RPSC 2nd Grade New Syllabus 2025 In Hindi
---Advertisement---

RPSC 2nd Grade Syllabus 2025 In Hindi :- उन सभी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है जो 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus & Exam Pattern जारी कर दिया गया है। उक्त भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अब नए आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी को शुरू कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हमने राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) भर्ती 2024 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। जो भी अभ्यर्थी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह नीचे दिए गए लिंक के द्वारा Syllabus Pdf को डाउनलोड कर सकते हैं एवं उसके अनुसार भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

RPSC Senior Teacher (2nd Grade) Syllabus 2025: Highlight

Organization NameRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Exam NameRPSC Senior Teacher (2nd Grade) Exam 2025
Post Nameवरिष्ठ अध्यापक
Exam Date7 to 12 September 2025
Total Post2129 Post
Exam ModeOffline
Passing Marks40 %
Paper2nd Grade Paper 1st & Paper 2nd
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Exam Notification 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) के 8 अलग-अलग विषयों के कुल 2129 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आयोग के द्वारा योग्य उम्मीदवारों से 24 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

आयोग के द्वारा राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) भर्ती की परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित करवाई जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपनी परीक्षा की तैयारी New Syllabus & Exam Pattern के आधार पर शुरू कर सकते हैं। यहाँ से आप आरपीएससी सेकंड ग्रेड Paper 1st & Paper 2nd के सिलेबस एवं एक्जाम पेटर्न को देख एवं पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Exam Pattern 2025 in Hindi

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया दो पेपरों के माध्यम से संपन्न करवाई जाती है। जिनमे विद्यार्थियों से 1st पेपर में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि 2nd पेपर में संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

आरपीएससी सेकंड ग्रेड 1st पेपर 200 अंकों का होता है वही जबकि 2nd पेपर 300 अंकों का होगा। इस प्रकार परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी। सेकंड ग्रेड टीचर 1st Paper एवं 2nd Paper का एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से है :-

RPSC 2nd Grade Paper 1st Exam Pattern

SubjectNo. of QuestionMarks
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान2550
राजस्थान के समसामयिक मामले2550
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान2550
शैक्षिक मनोविज्ञान2550
Total100200
  • प्रश्न पत्र कुल 200 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
  • प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:-
    (i) राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान।
    (ii) राजस्थान के समसामयिक मामले।
    (iii) विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान।
    (iv) शैक्षिक मनोविज्ञान।
  • उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।
  • आरक्षण श्रेणी वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णाकों में छूट दी जाएगी।

RPSC 2nd Grade Paper 2nd Exam Pattern

SubjectNo. of QuestionMarks
संबंधित विषय के माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का ज्ञान90180
संबंधित विषय के स्नातक स्तर का ज्ञान4080
संबंधित विषय की शिक्षण विधियाँ2040
Total150300
  • प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
  • प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे।
  • उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा।
  • स्पष्टीकरण: गलत उत्तर का अर्थ है कोई गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर देना।
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उपरोक्त निर्धारित प्रतिशत में 5% की छूट दी जाएगी।
  • प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:-
    (i) संबंधित विषय के माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का ज्ञान।
    (ii) संबंधित विषय के स्नातक स्तर का ज्ञान।
    (iii) संबंधित विषय की शिक्षण विधियाँ।

RPSC 2nd Grade Paper 1st Syllabus in Hindi

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) भर्ती 2024 के पेपर 1st की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी 2nd Grade Paper 1st के सिलेबस को टॉपिक वाइज यहाँ से पढ़ सकते है। इस सिलेबस की Pdf को आप निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी डाउनलोड कर सकते है।

(i) Geographical, Historical, Cultural and General Knowledge of Rajasthan

  • भौतिक विशेषताएँ, जलवायु, नदियाँ, वनस्पति, कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास, जनसंख्या वितरण, वृद्धि, साक्षरता, लिंगानुपात, जनजातियाँ, उद्योग और प्रमुख पर्यटन केंद्र।
  • राजस्थान की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता, कालिबंगन, आहड़, गणेश्वर, बैराठ।
  • राजस्थान का इतिहास 8वीं से 18वीं सदी तक।
  • राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था।

(ii) Current Affairs of Rajasthan

  • राज्य स्तर पर प्रमुख समसामयिक मुद्दे और घटनाएँ जो सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक, खेल और खेलकूद से संबंधित हैं।

(iii) General Knowledge of World & India

  • महाद्वीप, महासागर और उनकी विशेषताएँ, वैश्विक वायु प्रणाली, पर्यावरणीय मुद्दे और रणनीतियाँ, वैश्वीकरण और इसके प्रभाव, जनसंख्या वितरण और प्रवासन।
  • भारत: भौतिक विशेषताएँ, मानसूनी प्रणाली, नदियाँ, वनस्पति और ऊर्जा संसाधन।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: भारत में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में वृद्धि और विकास। भारत का विदेशी व्यापार: प्रवृत्तियाँ, संरचना और दिशा।
  • भारतीय संविधान, राजनीतिक प्रणाली और विदेश नीति।

(iv) Educational Psychology

  • शैक्षिक मनोविज्ञान:
  • विद्यार्थी का विकास।
  • सीखना।
  • व्यक्तित्व।
  • बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता।
  • प्रेरणा।
  • व्यक्तिगत भिन्नताएँ।
  • शिक्षा में निम्नलिखित अवधारणाएँ और उनके प्रभाव: आत्म-धारणा, दृष्टिकोण, रुचियाँ और आदतें, अभिरुचि और सामाजिक कौशल।
2nd Grade Syllabus 2025Link
RPSC 2nd Grade 1st Paper Syllabus PDFDownload

RPSC 2nd Grade Paper 2nd Syllabus 2025

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) भर्ती 2024 के पेपर 2nd की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी अपने विषयानुसार द्वितीय पेपर (2nd Paper) के सिलेबस को विषय वाइज यहाँ से देख सकते है। इन सभी विषयो के सिलेबस की Pdf को आप निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी डाउनलोड कर सकते है।

2nd Grade Syllabus Subject WiseLink
RPSC 2nd Grade English SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Hindi SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Mathematics SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Science SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade  Social Science SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Sanskrit SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Panjabi SyllabusDownload
RPSC 2nd Grade Urdu SyllabusDownload

2nd Grade Syllabus 2025 in Hindi

उम्मीद है की आप सभी को इस लेख में दी गई सभी जानकारी उपयोगी लगी होगी। RPSC 2nd Grade Teacher Bharti की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी 2nd Grade Syllabus एवं Exam Pattern के जरिए अपनी तैयारी को अच्छे से कर सकते है। यहाँ से आप RPSC 2nd Grade भर्ती परीक्षा के सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न की PDF को डाउनलोड कर सकते है।

FAQs :-

Q. 1 :- आरपीएससी 2nd ग्रेड का एग्जाम कब होगा ?

Ans :- भर्ती बोर्ड के द्वारा 2nd Grade Teacher भर्ती परीक्षा 7 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

Q. 2 :- आरपीएससी 2nd ग्रेड का सिलेबस कहाँ से डाउनलोड करे ?

Ans :- अभ्यर्थी आरपीएससी 2nd ग्रेड परीक्षा का सिलेबस RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

I am Deepak Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Kota (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 2 years. I am working in the education related field by operating the www.ptetexam.in website since 2025.

Related Posts

Leave a Comment