राजस्थान में रीट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है जिसमें 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए हैं। आवेदन समाप्ति के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने REET 2025 की परीक्षा तिथियां में बदलाव कर नई परीक्षा तिथियां घोषित की गई है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के के द्वारा जारी किए गए REET Exam Date 2025 Notice के अनुसार रीट की परीक्षाएं 2 दिन तक 27 और 28 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी पहले यह परीक्षा केवल एक दिन 27 फरवरी 2025 को आयोजित की जानी थी। विद्यार्थी REET 2025 Exam Date से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं।
Rajasthan REET Exam Date 2025 Highlight
Name Of Exam | Rajasthan Eligibility Exam For Teachers (REET) |
Exam Organization | Board of Secondary Education, Rajasthan (RBSE) |
Exam | REET Level 1 | REET Level 2 |
REET Exam Date | 27, 28 February 2025 |
Admit card available | 19 February 2025 |
Mode Of Exam | Offline |
Negative Marking | Yes |
Article | REET Exam Date 2025 |
Category | Latest Update |
Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
रीट परीक्षा 2025 कब से होगी?
रीट 2025 की नई परीक्षा तिथियां जारी होने के बाद काफी विद्यार्थियों को नहीं पता की रीट 2025 की परीक्षा कब होगी? आरबीएसई बोर्ड ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 के लिए नई परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई है जिसके अनुसार रीट की परीक्षा 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को तीन पारियों में ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।
- 27 फरवरी-प्रथम पारीः सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे : दोनों लेवल
- 27 फरवरी-द्वितीय पारीः दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे: लेवल द्वितीय
- 28 फरवरी-प्रथम पारीः सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे: लेवल प्रथम
रीट एग्जाम डेट नोटिस के अनुसार 27 फरवरी को प्रथम पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी जो रीट लेवल 1 और लेवल 2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसमें रीट लेवल 2 के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को प्रथम पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसमें रीट लेवल 1 के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
REET 2025 Exam Date
Exam Date | Shift | Exam Time |
---|---|---|
27 February 2025 | Shift I | 10:00 AM to 12:30 PM |
27 February 2025 | Shift II | 03:00 PM to 05:30 PM |
28 February 2025 | Shift I | 10:00 AM to 12:30 PM |
REET 2025 परीक्षा के लिए कितने आवेदन
सूत्रों के मुताबिक रीट परीक्षा 2025 के लिए 11.42 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिसमें रीट लेवल 1 के लिए 2,84,869 और रीट लेवल 2 के लिए 7,66,805 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि 90,433 उम्मीदवारों ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों के लिए आवेदन किया है।
REET Level | Form |
---|---|
Level 1 | 2,84,869 |
Level 2 | 7,66,805 |
Level 1 and Level 2 | 90,433 |
Total | 11,42,107 |
REET Admit Card 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा की तिथियां घोषित करने के साथ-साथ प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। रीट 2025 एडमिट कार्ड 29 फरवरी 2025 को जारी किए जाएंगे। रीट प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आरबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Important Link
Exam Date Notice | Download |
REET Latest Update | Join Now |