राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 सिलेबस: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53,452 पदों पर नोटिफिकेशन और सिलेबस जारी किया है। सरकारी नौकरी पाने के लिए यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। आपको अभी से ही राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के पाट्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा का कठिनाई स्तर सेकेंडरी लेवल का रखा गया है। यहाँ से आप राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती सिलेबस और परीक्षा की पूरी जानकारी देख सकते है। RSMSSB Class IV Employee Syllabus & Exam Pattern 2025 Download करने का लिंक नीचे दिया गया है।
Chaturth Shreni Karmchari Bharti 2024 Syllabus- Highlight
Name of Recruitment | Rajasthan Chaturth Shreni Karmchari (Group D) |
Recruitment Board | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
Article | Chaturth Shreni Karmchari Bharti 2024 syllabus |
Total Post | 52,453 Post |
Exam Duration | 02 Hours |
Exam Mode | Offline |
Exam Date | 18 to 23 September 2025 |
Negative Marking | 1/3 |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Chaturth Shreni Karmchari Syllabus PDF in Hindi
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 18 दिसंबर 2024 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का नोटिफिकेशन 52453 पदों पर जारी किया गया था, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 46931 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 5522 पर शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही विभाग ने इसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। आप सभी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए पाठ्यक्रम के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में राजस्थान का सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान सहित विभिन्न विषय से कुल 120 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के नए नियमो के अनुसार परीक्षा में गलत उत्तर के साथ ही, गोले खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसके अलावा 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने पर अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए यदि किस प्रश्न का उत्तर नहीं आता है तो D के गोले को भरे।
Rajasthan Chaturth Shreni Exam Pattern 2025
राजस्थान ग्रुप D परीक्षा 18-23 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। यह ऑफलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलेगा। कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें से 200 अंकों के लिए बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। विषयों में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान और विज्ञान शामिल हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार से हैं-
Subject | Marks |
---|---|
सामान्य हिंदी | 30 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
सामान्य ज्ञान:- – भूगोल – इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान), – भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, – सामान्य विज्ञान, – सम-सामयिक घटनाएं, – बेसिक कम्प्यूटर | 50 |
सामान्य गणित | 25 |
Total | 120 |
राजस्थान ग्रुप D एग्जाम 2025
- परीक्षा तारीख: 18-23 सितंबर 2025
- समय: 120 मिनट (2 घंटे)
- प्रश्न: 120 वस्तुनिष्ठ (MCQ)
- अंक: 200 अंक
- निगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक कटेंगे
- विषय: सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान
Chaturth Shreni Karmchari Bharti 2024 Syllabus
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम पाठ्यक्रम के आधार पर अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का सिलेबस इस प्रकार निर्धारित किया गया है-
सामान्य हिंदी (General Hindi)
- संज्ञा एवं सर्वनाम।
- संधि अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद।
- तत्सम तद्भव।
- शब्द शुद्धि।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- देशज एवं विदेशी शब्द।
- क्रिया एवं विशेषण।
- वाक्यांश के लिए एक शब्द।
- मुहावरे एवं लोकोक्ति।
- वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियों)।
- काल के प्रकार (भेद)।
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि)।
सामान्य अंग्रेजी (General English)
- Tenses / Sequence of Tenses,
- Voice: Active and Passive,
- Narration: Direct and Indirect,
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa,
- Correction of sentences,
- words wrongly used,
- Use of articles and determiners, prepositions, punctuation,
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
सामान्य ज्ञान
सामान्य विज्ञान :- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
भूगोल :- राजस्थानः- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था :- संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि ।
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति :- ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि।
प्रमुख सम-सामयिक :- घटनाएं खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि। राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
कंप्यूटर:- कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि। कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन – एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
गणित
अनुपात-समानुपात (ratio-proportion), साझा (partnership), लाभ-हानि (profit-loss), समय एवं कार्य (time and work), समय (time), औसत (average), महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय (HCM & LCM), प्रतिशत (percentage) चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest), साधारण व्याज (simple interest), चाल एंव दूरी (speed and distance), ऑकडों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।