PTET COUSNSELLING 2026 राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग टाइम टेबल जारी, तारीख देखे

Rajasthan PTET Counselling 2026 राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग टाइम टेबल जारी ,पूरी जानकारी @ptetvmoukota2026.in पर ,राजस्थान में 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों के लिए राजस्थान पीटीईटी 2026 काउंसलिंग प्र का विज्ञापन ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय,कोटा ने फॉर्म ,दस्तावेज और काउंसलिंग टाइम टेबल जारी कर दिया है काउंसलिंग राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड हेतु 5000/- जमा करने की प्रक्रिया 04 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक रहेगी काउंसलिंग पश्चात कॉलेज की लिस्ट 21 जुलाई 2026 को जारी होगी, 

PTET Counselling 2026 Overview

Organization NameVardhman Mahaveer Open University, Kota
Course NameRajasthan Pre Teacher Education Test (PTET)
Course NameBED 2 year course
Rajasthan PTET Counselling Date 20264 July 2026 To 15 July 2026
PTET College Allotment List 202621 july 2026
PTET 2026 Official Websiteptetvmoukota2026.in
find more update of PTET 2026ptetexam.in

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 लेटेस्ट अपडेट और अपवर्ड मूमेंट फॉर्म

राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बी.एड. काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, वे ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके परीक्षा में कम अंक आए हैं, तब भी आपको पीटीईटी काउंसलिंग में अवश्य भाग लेना चाहिए, क्योंकि सीट आवंटन मेरिट, श्रेणी, कॉलेज विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।

यदि काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान आपको किसी भी कॉलेज में सीट आवंटित नहीं होती है, तो आपके द्वारा जमा की गई ₹5000 की काउंसलिंग फीस नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। इस लेख में राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय बी.एड. काउंसलिंग 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, काउंसलिंग शुल्क, कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

Rajasthan PTET important Date (आवश्यक तिथि )

PTET 2026 प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची21 JULY 2026
प्रथम चरण सीट अलॉटमेंट के बाद ₹22,000 शुल्क भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड प्रक्रिया21 JULY TO 27 JULY 2026
अभ्यार्थी द्वारा शिक्षण संस्था में रिपोर्टिंग21 July 2026 To 29 July 2026
अध्यापक शिक्षा संस्थाओं द्वारा अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना21 July 2026 To 29 July 2026
कक्षा का आरम्भ AFTER 29 JULY

PTET COUNSELLING 2026 Required Documents

पीटीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए विद्यार्थी के पास कोंन से docoment होने चाहीऐ जिन की जरुरत कॉलेज मिलने के बाद रहेगी सारे  दस्तावेज की लिस्ट यहा है अगर आप के पास यह दस्तावेज नही है तो आज ही बना ले

1.पीटीईटी रिजल्ट/ मार्कशीट
2.पीटीईटी कॉल/ परामर्श पत्र
3.10वीं और 12वीं की मार्कशीट
4.मूल निवास प्रमाण पत्र
5.जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
6.आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
7.चरित्र प्रमाण पत्र
8.आईडी प्रमाण पत्र
9.दो से तीन पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर
10.आवेदक के चालू नंबर और ईमेल आईडी
11.अन्य कोई दस्तावेज जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो

RAJASTHAN PTET 2026 COUNSELLING PROCESS (काउंसलिंग प्रोसेस )

यदि आप राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन में पात्रता, काउंसलिंग शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी जानकारी को अच्छी तरह समझने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती न हो। नीचे राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहेले पीटीइटी की वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाना है
  2. वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे PTET BED 2 Year Course इसमें आपको अपने वाले कोर्स का चयन करना है
  3. उसके बाद REGISTER FOR COUNSALING पर क्लिक करना है
  4. उसके बाद सारी जानकारी भर के 5000 रुपया का भुगतान करना है
  5. सबसे अंत में फॉर्म को प्रिंट करके रख लेना है

FAQ’s

1.पीटीईटी काउंसलिंग 2026 की फीस कितनी है?

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग के लिए निर्धारित काउंसलिंग शुल्क ₹5,000 है। इसके बाद सीट आवंटित होने पर निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करना होता है।

2.अगर पीटीईटी काउंसलिंग में कॉलेज नहीं मिलता है तो क्या होगा?

यदि किसी अभ्यर्थी को काउंसलिंग के दौरान कोई कॉलेज आवंटित नहीं होता है, तो नियमानुसार काउंसलिंग शुल्क रिफंड किया जाता है।

3.पीटीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

काउंसलिंग के लिए पीटीईटी स्कोर कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, स्नातक की अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।